नेहरु भी भली भांति जानते थे इसीलिए डॉ अम्बेडकर को डिफेम करते रहे कांग्रेस की सरकार होते हुए उन्हें जानबूझकर हरा दिया गया | डॉ अम्बेडकर को राष्ट्रीय नेता होना चाहिए था उन्हें दलित नेता बनाकर वोट के लिए इस्तेमाल किया गया | डॉ अम्बेडकर ने आरक्षण १० वर्षों के लिए किया ताकि वे सामान्य धरा पर एक साथ रह सकें | जाहिल नेताओं ने इसे हथियार बनाकर समाज को और अधिक तोड़ दिया | दोनों वर्गों में नफ़रत फैला दी | वर्ग संघर्ष के हालात पैदा कर किया | उन्होंने हर वर्ग में दलित लोगों की बात कही थी ये लोग कभी नहीं बताएँगे | क्योंकि कांग्रेस में उन फिरका परस्त हिन्दुओं ने ये गन्दगी फैलाई थी इसलिए बाबा साहिब ने बौद्ध धर्म को अपनाया जो कि हिन्दू धर्म का उपविभाग है |बुद्ध को हिन्दू धर्म में अवतार माना गया है | बौद्ध गया में आज भी ब्राम्हण पुजारी होते हैं | इस्लाम के लिए उन्हें बहुत लालच दिया गया जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था | मायावती किस एंगल से दलित है जरा सोचिये ? ये उन्ही पीढ़ी की है जिसके नेहरु थे | दलित वोट के लिए जनता की भावनाओं का शोषण करती है | देश हित के लिए इन लोगों का प्रतिकार करें और सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय के लिए अच्छा नेता चुने |
